हमीरपुर । जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के मसगवां गांव में एक ग्रामीण व्यक्ति निगाहों के ही दबंग पिता पुत्रों पर उसके घर के सामने गोबर और अन्य गंदगी डालने का विरोध करने पर आक्रोशित होकर सामूहिक रूप से गाली गलौज करने और झगड़ा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राठ कोतवाली क्षेत्र के मसगवां गाँव के निवासी खेमचंद पुत्र छोटा ने आज शुक्रवार को राठ कोतवाली में मामले की लिखित तहरीर देकर बताया कि गांव के इनवासी एक दबंग व्यक्ति ने उसके घर के किनारे कच्ची नाली बनाकर जल भर कर दिया है तथा उसके घर के सामने गोबर आदि की गंदगी डाल रहा है बताया कि जब उसने गंदगी डालने का विरोध किया तो उक्त दबंग व्यक्ति ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर उसकी जमकर गाली गलौज करते उसे मारने पीटने के लिए आमादा हो गये। बताया कि उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर राम आसरे ने बताया कि प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
