हमीरपुर जनपद में राठ कोतवाली व कस्बा क्षेत्र के चरखारी रोड इलाके में एक शराबी युवक ने अत्यधिक शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित महिला ने आज शुक्रवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राठ कस्बे के चरखारी रोड इलाके में रहने वाली महिला पूजा ने आज शुक्रवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया कि उसका पति अत्यधिक शराब पीने का लती है। तथा जुआ भी खेलता है। बताया कि उसका पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ बेवजह मारपीट करता रहता है। बताया कि आज शुक्रवार की दोपहर करीब को उसका पति अत्यधिक शराब के नशे में धुत होकर आया और बेवजह उसे गालियां देने लगा। बताया कि जब उसने गाली गलौज करने का विरोध किया तो उसके पति ने लात घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। बताया कि उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकरण की जांच करा कर कार्रवाई कराई जाएगी।
