गुरसरांय(झाँसी)। शुक्रवार 19 सितंबर को थाना परिसर में नव दुर्गा की तैयारियों को लेकर प्रशासन की ओर से डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार,थानाध्यक्ष गुरसरांय वेद प्रकाश पाण्डेय ने चाक-चौबंद व्यवस्था को लेकर पेंच कसे एवं अपने अधीनस्थ अधिकारियों को चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के निर्देश दिए। डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार ने थाना गुरसरांय सभागार में मैराथन बैठक कर नव दुर्गा समितियों से ए टू जेड जानकारियां ली और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सबंधित अधिकारी आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर स्वयं मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लें। उन्होंने नव दुर्गा कमेटी के लोगों से आगमन,विसर्जन रूट के बारे में जानकारी के साथ-साथ नगर पालिका से पेयजल एवं साफ सफ़ाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए निर्देश दिए। वहीं जय माँ काली समिति पटकाना के अध्यक्ष पं सार्थक नायक ने रास्तों की साफ-सफाई एवं खंभो पर प्रकाश की व्यवस्था एवं आरती दौरान प्रशासन व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए कहा तो डिप्टी कलेक्टर ने नगर पालिका को इस संबंध में निर्देशित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डिप्टी कलेक्टर गरौठा को मुहल्लों मे गंदगी एवं आवारा जानवरों को गौशाला मे बंद करने के लिए कहा एवं बिजली व्यवस्था सुबह 3:00 बजे से 6:00 बजे तक एवं सायं 5:00 से 11:00 तक कटौती नहीं करने के लिए कहा। डिप्टी कलेक्टर ने विसर्जन स्थल पर भी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए एवं संबंधित प्रमुख मार्ग के आस-पास भ्रमणशील रहकर मौके का मुआयना करें। साफ-सफाई के व्यापक इंतजाम करने तथा मॉनिटरिंग किए जाने के भी निर्देश दिए। सड़कों पर गड्ढे आदि को प्रत्येक दशा में दुरुस्त कर लिया जाए। बेसिक व्यवस्थाओं को जाकर जरूर चेक कर लें की व्यवस्थाएं पूर्ण है या नहीं। वही श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चौरसिया ने कहा की इस बार श्री नवदुर्गा महोत्सव भव्यता से और ऐतिहासिक रूप में मनाने के लिए पूरे नगर के लोगों मे जबरदस्त उत्साह है और व्यवस्थाओं में हर प्रकार का श्री राम सेवा समिति का सक्रिय सहयोग तन-मन-धन से रहेगा। इस अवसर पर श्री राम सेवा समिति के प्रबंधक रामनारायण पश्तोर,पेशे इमाम सदर शहाबुद्दीन सिद्दीकी,संजीव नायक प्रधान नगरा,आत्माराम फौजी,इकराम खान,गुलाब चंद्र जैन,श्याम शिवहरे,गगन यादव,मुकुल नामदेव,रितिक रावत,शिवम द्विवेदी,विशाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
