गुरसरांय (झांसी)। विकासखण्ड कार्यालय गुरसरांय सभागार में 19 सितंबर शुक्रवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग से लेकर सभी विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित होकर आम जनता के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत विभिन्न स्टॉल लगाए गए जिसमें हर आम और खास व्यक्ति की समस्याओं को सुना गया और निस्तारित किया गया। इस शिविर में गुरसरांय,बामौर ब्लॉक समेत पूरे गरौठा विधानसभा क्षेत्र लोगों ने भाग लिया। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने किया।इस मौके पर गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने मातृत्व शिशु,एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत उप श्रम आयुक्त झांसी द्वारा श्रमिकों को 26,26 हजार की धनराशि स्वीकृत पत्र बलवीर पुत्र आशाराम और जयंती देवी पत्नी संतोष कुमार को 58,103 रुपये, राम भरोसे पुत्र कामता 55 हजार रुपए की धनराशि के स्वीकृति पत्र भेंट किए गए। वही गुरसरांय विकासखंड की महिला मीरा पत्नी मानिक लाल ग्राम इटायल को उनके पति का गंभीर बीमारी में निधन हो जाने से मुख्यमंत्री कोष से गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत के प्रयास से दो लाख रुपये की आर्थिक मदद के लिए चेक प्रदान की गई। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी गुरसरांय सौरभ सिंह द्वारा प्रधानमंत्री के 75 वें जन्मदिवस के मौके पर सेवा भाव पखवाड़ा चलाए जा रहे महा अभियान की सभी ने सराहना की। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख लोगों में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल, ब्लॉक प्रमुख बामौर चन्द्रभान अहिरवार,गरौठा विधायक प्रतिनिधि ललित पटेल, गुलाबचंद जैन,रामजी सोनी, मुन्नी दाऊ,जितेंद्र कुशवाहा, कुलदीप पटेल प्रधान सिंगार, जॉनी राजा,केशवेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश यादव प्रधान लखावती, प्रमोद स्वामी,प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव,अखंड प्रताप सिंह बाल्मीकि,एडीओं पंचायत गुरसरांय मोहम्मद हनीफ, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरसरांय डॉक्टर ओपी राठौर,ग्राम विकास अधिकारी तेज सिंह निरंजन,रविंद्र निरंजन, अशोक गुप्ता,अतुल कुमार, दरयाव सिंह,अजय पाल सिंह सेंगर,प्रदीप सोनी,श्लोक सिंह, रजत अग्रवाल,अंकित पटेल, रामप्रकाश निरंजन,समाज कल्याण अधिकारी गुरसरांय अनुज कुमार पाठक,शिवम बाबू कृषि विभाग से आयुष जैन, अंकुर द्विवेदी,मुकेश पाल,धन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से लेकर लाभार्थी महिला,पुरुष मौजूद रहे
