गुरसरांय (झांसी)। एक वृक्ष मां के नाम महा अभियान के तहत वन रेंज कार्यालय परिसर में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस पर सिंदूर( चंदन) का वृक्षारोपण गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने किया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिवाकर ने सबसे पहले गुलदस्ता भेंट कर प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत के माध्यम से शुभकामनाएं दी। इसके बाद गरौठा विधायक और वन विभाग की टीम ने वृक्षारोपण किया। इस मौके पर गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मोत्सव, पखवाड़ा 2025 ऐतिहासिक यादगार बनाने के लिए बुंदेलखंड में ही नहीं पूरे प्रदेश व देश में एक वन पार्क बनाने की क्षेत्र की जनता की मांग और बेहतरीन जलवायु,जल संरक्षण से लेकर जन-जन के स्वास्थ्य के लिए फॉरेस्ट पार्क गुरसरांय वन क्षेत्र परिसर में बनाए जाने की रणनीति बनाकर लग रहा है की जवाहरलाल राजपूत गरौठा विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक विधायक बन जावेंगे क्योंकि अभी तक किसी भी विधायक ने प्रकृति और प्राकृतिकता के संरक्षण और बच्चों से लेकर युवाओं को एक मॉडल रूप में फॉरेस्ट पार्क बनाने का जो सकल्प लिया है। इस पार्क की लागत तीन करोड़ रुपये लगभग आएगी इसके लिए शुभ मुहूर्त नवदुर्गा उत्सव रहेगा जब विधायक इस संबंध में इस कार्य योजना को सफल बनाने के लिए अंतिम रूप देंगे आज वृक्षारोपण दौरान हुई चर्चा में इसका जिक्र सुनकर गुरसरांय,गरौठा समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर क्षेत्र से लेकर प्रकृति के संरक्षण के लिए यह काम अपने में ऐतिहासिक नजीर बनेगा। आज वृक्षारोपण के मौके पर राधेश्याम दिवाकर वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय, देवेंद्र सिंह उप क्षेत्रीय वन अधिकारी,नरेश कुमार उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, रामदास उप क्षेत्रीय वन अधिकारी,भागीरथ कुशवाहा वन दरोगा, कैलाश नारायण शुक्ला वन रक्षक,सीमा देवी वन रक्षक, विजय मोहन सिंह,धर्मेंद्र सेन, दीपेश पटेल,रोहित राजपूत, किशोरी लाल,सनी परिहार, अख्तर सुहोनी सहित मीडिया के लोग मौजूद रहे।
