समथर (झांसी)- कस्बा समथर के श्रद्धालु भक्तों ने आज बड़े ह्रदय भाव से मनाई विश्वकर्मा जयंती और पूजा अर्चना कर गाजे बाजे के साथ निकाली नगर में भव्य सोभा यात्रा। सर्वप्रथम नगर के श्रद्धालुओं ने पं शास्त्री द्वारा सारे ब्रह्माण्ड के रचनाकार विश्वकर्मा भगवान की विधि विधान से मंत्रोच्चारण सहित पूजा अर्चना करवाई। इसके पश्चात विश्वकर्मा भगवान की आरती कर जयकारा लगाया और उनके चरण वंदन कर सोभा यात्रा शुभारंभ किया। विश्वकर्मा भगवान की सोभा यात्रा का शुभारंभ विश्वकर्मा भगवान के मंदिर से की गई। भगवान की सोभा यात्रा मंदिर से होते हुए नगर के कटरा बाजार, चौपड़ बाजार, अग्गा बाजार, छतरी चौराहा नगर में आदि जगह भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंची जहां जहां विश्वकर्मा भगवान की सोभा यात्रा का समापन हुआ। नगर में जहां जहां से विश्वकर्मा भगवान की सोभा यात्रा निकाली गई वहां वहां नगर के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं सोभा यात्रा में सम्मिलित नगर के श्रद्धालु भक्त भजनों में मग्न होकर झूमें नाचे। विश्वकर्मा भगवान की सोभा नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।
