हमीरपुर । जनपद में राठ कस्बे के पठानपुरा इलाके में अपने घर के चबूतरे पर सो रहे एक वृद्ध व्यक्ति को मोहल्ले के ही एक दबंग युवक ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिए। घटना के बाद पीड़ित वृद्ध ने आज शुक्रवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राठ कस्बे के पठानपुरा इलाके के निवासी असलम पुत्र स्वर्गीय अब्दुल रज्जाक ने आज गुरुवार की दोपहर को राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर बताया कि उसके मोहल्ले का निवासी एक युवक आए दिन उसे परेशान करता है तथा उसे पानी डालता रहता है और सोते समय उसकी चद्दर खींच कर तथा अन्य हरकतें कर उसे परेशान करता रहता है। बताया कि आज शुक्रवार की सुबह करीब 4:00 बजे वह घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था तभी उक्त दबंग युवक आया और उसके कान में जोरदार थप्पड़ मार कर भाग खड़ा हुआ बताया कि दबंग व्यक्ति के द्वारा कान में मारे गए थप्पड़ से उसे असहनीय दर्द हो रहा है और उसे सुनाई देना भी बंद हो गया है। पीड़ित व्यक्ति ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकरण को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
