हमीरपुर / जनपद में सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के तुरना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपने जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया जिसके बाद युवक की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार जरिया थाना क्षेत्र के तुरना गांव के निवासी श्याम बाबू पुत्र बसंता ने गुरुवार की रात करीब 8:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान देने का प्रयास किया जिसके बाद श्याम बाबू की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने तत्काल उसे राठ के हेतु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
Please follow and like us:
