समथर (झांसी)- नगर व ग्रामीण क्षेत्र में विघालयों से लेकर सभी विभाग सम्बंधित साखाओं में बड़े धूमधाम से 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विघालयों में प्रधानाचार्यों एवं मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। और बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान प्रस्तुत कर तिरंगे को सलामी दी गई। ध्वजारोपण करने के उपरांत विघालय के बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया और तिरंगे को सलामी दी गई ।ध्वजारोहण के उपरांत विघालयों में नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा भारत माता की जय ,वंदे मातरम व अमर शहीदों के नारों का उद्घोष किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम के बढ़ते क्रम में विघालयों के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर प्रांगण में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। वहीं विघालय के प्रधानाचार्यों ने स्वतंत्रता दिवस पर्व पर स्टाफ सहित पुष्प माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात कार्यक्रम के बढ़ते क्रम में विघालयों के बच्चों ने दिखाये एक से एक रंगारंग प्रोग्राम। नाटक, नृत्य ,देश भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने अतिथि, अविभावक व दर्शकों को खूब लुभाया। नन्हें मुन्ने बच्चों के कार्यक्रम देख विघालयो में उपस्थित लोगों ने उनका तालियां बजाकर स्वागत किया। वहीं विघालयों व विभागीय सम्बंधित साखाओं में कुछ वक्ताओं ने मंच पर अपनी वांणी से सम्बोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया। वही मात्रभूमि पर प्राण न्यौछावर करने वाले बलिदानी अमर शहीदों की गाथा सुनाई। कस्बा समथर के नगर पालिका परिषद में नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने ध्वजारोहण किया। और राष्ट्रीय गान सम्पन्न होने के पश्चात समस्थ स्टाफ सहित अपने राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी।अमर शहीदों को याद किया। थाना प्रांगण में थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अपने तिरंगे को सलामी दी। और भारत माता वंदे व अमर शहीदों का जयघोष कर उन्हें याद किया। वहीं राम-लीला मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिसमें नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह गुर्जर ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय गान प्रस्तुत कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी। और अमर शहीदों को याद किया।महाराजा वीर सिंह राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल कुशवाहा ने स्वागत और डाक्टर प्रिया शरण में ध्वजारोहण, वहीं राजकीय महाविद्यालय में प्रधानाचार्य अपर्णा गुप्ता ने, पूर्व प्राथमिक विद्यालय जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य ने, जिया टैलेंट यूनिवर्स डे बोर्डिंग स्कूल में प्रबंधक मंजर ख़ां ने,जी डी मैमोरियल जू हाई स्कूल में श्री प्रमोद व्यास स्वागत व श्री कृष्ण व्यास ने ध्वजारोहण किया, वहीं ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य नरेंद्र वादल ने, रानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य अमित बसेड़िया ने सन् राइज स्कूल में रामजी यादव ने चित्रगुप्त स्कूल में प्रधानाचार्य अनिल ने स्वागत एवं राजेश श्रीवास्तव ने, ध्वजारोहण किया, प्राथमिक विद्यालय प्राचीन अंग्रेजी माध्यम स्कूल में नासिर ने, आदर्श प्राथमिक विद्यालय कटरा में गोपालजी पचौरी ने, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अनिल कुमार ने,आर एस पब्लिक स्कूल में विघालय के प्रबंधक, स्वामी विवेकानंद स्कूल में गौरीशंकर पांचाल ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी ।वहीं पहाड़पुरा सहकारी साखा में सहकारी समिति अध्यक्ष भरत राजपूत ने ध्वजारोहण किया। और अपने तिरंगे को सलामी दी। वहीं विघलयो से लेकर सभी विभाग संबंधित साखाओ में ध्वजारोहण किया गया। और राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गई। वहीं कई विघालयों के बच्चों द्वारा नगर में तिरंगा रैली निकाली गई। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एन एस यू आइ प्रदेश उपाध्यक्ष भरत व्यास के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली।
