हमीरपुर / जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमगांव के पास गाय से टकराकर बाइक सवार एक व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मौके पर मौजूद राहगीरों ने आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार सरीला तहसील क्षेत्र के बरहारा गांव का निवासी 60 वर्षीय हरीसिंह पुत्र रामचरन जो कि अपने गांव बरहारा से कस्बा राठ आ रहा था। तभी रास्ते में राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमगांव के पास अचानक उसकी बाइक गाय से टकरा गई। जिससे हुए हादसे में बाइक पर सवार व्यक्ति हरीसिंह सडक पर गिरकर घायल हो गया। जिसे मौक़े पर मौजूद लोगों ने तत्काल इलाज हेतु राठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर उसकी अत्यधिक नाजुक हालत को देखते हुए उसे नजदीकी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
