हमीरपुर / जनपद में राठ कस्बे के धमना रोड पर पठानपुरा इलाके में स्थित एक नाले में पड़ी हुई बंद बोरी के मिलने है इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस के द्वारा चाकू से बोरी को काटकर देखा गया तो उसमें किसी जानवर का शव पड़ा हुआ था।
राठ कस्बे के पठानपुरा इलाके की निवासी देवेंद्र ने गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि धमना रोड स्थित पठानपुरा इलाके में नाले में एक बोरी पड़ी हुई थी। तथा बोरी का मुंह रस्सी से बंधा हुआ था। जिसके बाद बोरी से निकल रही दुर्गंध के चलते तथा बोरी में किसी शव होने की आशंका के चलते डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस की टीम ने चाकू से बोरी को काटकर देखा तो उसके अंदर जानवर का शव नजर आया।
डायल 112 में तैनात पुलिस कर्मियों ने बताया कि कोई व्यक्ति जानवर के शव को बोरी में बांधकर यहां पर फेंक गया है।
