झाँसी-आज अखण्ड भारत संकल्प दिवस का आयोजन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के छेत्रीय सहकार्यवाह अनिल श्रीवास्तव के सानिध्य मे इलाइट चौराहे पर भारत माता की भव्य आरती के साथ किया गया, माँ भारती के इस महान दिवस पर युवाओं ने संकल्प लिया कि एक बार फिर कटक से अटक तक भारत की सीमा फिर एक होगी. भारत माता का गौरव अमिट व अमर रहेगा. दीपेंद्र सिंह राजावत ने सभी आव्हान किया कि एकजुट रह कर भारत की अखंडता के लिए कार्य करना होगा,जयदीप खरे ने कहा कि भारत माता का गौरव अमर है, पुरुकेश अमरया ने भारत माता के जयघोष के साथ सभी युवाओं को देश के लिए समर्पित होकर पूरी ताकत के साथ भारत की अखंडता के लिए आगे बढ़ने को कहा, रंजना उपाध्याय ने सभी मातृशक्ति को वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के लिए समर्पण माँगा, संगीता शर्मा एवं सुनीता सोनी ने नारी शक्ति को अपने देश के गौरव व सम्मान को अमिट रखने के लिए प्रेरित किया, कार्यक्रम का संचालन संदीप गोस्वामी ने किया, विकास अवस्थी ने सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम मे धर्मेन्द्र श्रीवास्तव,कार्तिकेय पचौरी, बालमुकुंद राय, बालकिशन राय, रामनरेश शर्मा, राकेश सिंह, शील कोपरा, धरनेन्द्र जैन, अजय अग्रवाल,शैलेन्द्र राय,सतीश कुमार, रेखा तिवारी, मालती झा आदि उपस्थित रहे
