हमीरपुर / जनपद में राठ कस्बे के अंबेडकर चौराहा पर तेज रफ्तार एक ई रिक्शा के अचानक असंतुलित होकर पलटने से उसमें सवार दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार राठ कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव का निवासी चंद्रभान पुत्र शिवराम जो कि अपनी पत्नी सुखवती को लेकर अपने गांव बड़ा से कस्बा राठ आ रहा था तभी रास्ते में राठ कस्बे के अंबेडकर चौराहे के पास अचानक ई रिक्शा चालक मंगल सिंह से ई रिक्शा संतुलित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार चंद्रभान और उसकी पत्नी सुखवती गिरकर घायल हो गए। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इलाज हेतु राठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
Please follow and like us:
