गुरसरांय (झांसी)। सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड गुरसरांय की बाउंड्री वॉल में बड़े स्तर पर कार्यदायी संस्था और ठेकेदार की मिलीभगत के चलते कई लाखों रुपए का घपला मौके पर हुआ है दिख रहा है। विस्तृत जानकारी के मुताबिक झांसी जिले की गरौठा तहसील अंतर्गत गुरसरांय सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड की बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत की संस्तुति पर बुंदेलखंड विकास निधि से 34.25 लाख रुपये सार्वजनिक सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए दिया गया था इस काम के प्रारंभ होने की तिथि 21 जून 2023 थी और पूरे काम होने की तिथि 20 अक्टूबर 2023 थी उस समय जिले में तैनात जिलाधिकारी अविनाश कुमार थे यह काम ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड झांसी के द्वारा ठेकेदार गनेश सीरौठिया कन्सट्रक्शन के द्वारा कराया गया था लेकिन काम की अवधि पूरे हुए लगभग 2 साल होने वाले हैं और अभी तक मौके पर काम पूरा नहीं हुआ यानी 40 प्रतिशत बाउंड्री निर्माण नहीं हुई और जो निर्माण हुआ है वह इतने घटिया स्तर का हुआ है कि दीवारों में बड़ी-बड़ी दराचें आ गई है जो दीवार कभी भी गिर सकती है हम कह सकते हैं एक तरफ पूरा काम नहीं हुआ दूसरे तरफ निर्माण हुआ जो काम गिरने की कगार पर आ गया है और मौके पर कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता से लेकर सहकारिता विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन की ओर से किसी ने मौके का निरीक्षण नहीं किया और सरकारी धन का भुगतान भी होना बताया जा रहा है यहां पर जनप्रतिनिधि ने भी जिस मंशा से धन आवंटन कराया था फिर उन्होंने निगरानी क्यों नहीं की और इस काम में कौन-कौन दोषी है उसके विरुद्ध क्या कोई कार्रवाई हुई है? तो सब के सब यहां पर गोलमाल दिखता है और आज सरकार की करोड़ों रुपए की इस वेशकीमती जगह पर गंदगी का भारी अंबार लगा हुआ है तो दूसरी ओर एरच रोड तरफ सहकारी विक्रय समिति की जगह पर आदि अधूरी दीवार का निर्माण छोड़ दिया गया है और अतिक्रमणकारियों के हवाले यह जगह बार-बार राजस्व विभाग द्वारा नाप जोख कर चिन्हित कर दी गई थी और अतिक्रमण भी मौके से नहीं हटाया गया है जिससे लग रहा है सहकारिता विभाग से लेकर प्रशासन और शासन के धन का और संपत्ति की खुलेआम लूट मची हुई है। नगर व क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से लेकर शासन से इस संबंध में जल्द बड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मौके पर देखकर जल्द की जाएगी कार्रवाई-विधायक
गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत को जब मीडिया के लोगों ने इस संबंध में जानकारी दी तो उन्होंने बताया की इसको मौके पर देखने के बाद इस संबंध में जल्द कार्रवाई की जावेगी।
