हमीरपुर / जनपद में राठ कस्बे का इन दिनों हाल बेहाल है। तथा जगह-जगह जल भराव की स्थिति बनी हुई है। तथा बारिश होने पर जल भराव की यह स्थिति और भी विकराल रूप धारण कर लेती है। इसके अलावा नगर की सड़कों पर अत्यधिक गड्ढे हैं तो कुछ जगह गड्ढों में ही सड़क है। तथा इसके अलावा नालियों में लगाए जाने वाले एंगल जाल भी टूटे हुए पड़े हैं। जिससे आए दिन बाइक कलाकार पैदल चलने वाले लोग गिर कर घायल होते रहते हैं।
आज बुधवार को राठ नगर के अतरौलिया इलाके के निवासी एवं भाजपा समर्थक तथा नगर के मियांपुरा अतरौलिया इलाके से सभासद ही अपने इलाके में सड़क न होने की वजह से परेशान है। जब नगर पालिका परिषद का सभासद ही सड़क न होने का रोना रो रहे हैं तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम जनता के क्या हाल होंगे।
सभासद पति जगदीश सहित अवधेश प्रसाद, अनिल, जितेंद्र, बालादीन, मुन्ना प्रजापति, जवाहर, काजल, मुकेश, आरती, मनोज, मुरलीधर, रमेश, संतोष साहू व गंगाराम सहित अन्य तमाम वार्ड वासियों ने बताया कि उनके इलाके में धनीराम विश्वकर्मा के मकान पर लेकर संतोष साहू के मकान तक सड़क नहीं बनी है जिससे वहां पर अधिक जल भरा होता है बताया कि उन्होंने आज क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी के आवास में पहुंचकर सड़क निर्माण कराए जाने अथवा अस्थाई रूप से बीस ट्राली मौरम डलवाए जाने की मांग की है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी ना हो।
