हमीरपुर / जनपद की राठ तहसील सभागार में संग्रह अनुसेवक संघ तहसील इकाई राठ का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से रामप्रताप वर्मा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी तरह से नेहाल अली मंत्री, रामशरण सिंह यादव कोषाध्यक्ष एवं अरशद हुसैन को आडीटर के पद पर मनोनीत किया गया। चुनाव में राजेंद्र कुमार सक्सेना अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, जिलाध्यक्ष छोटे खान मंसूरी, महावीर प्रसाद मिश्रा अध्यक्ष संग्रह अमीन संघ राठ की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान प्रेम कुमार, रामकृपाल, माहेश्वरीदीन, धर्मपाल, रईस कुमार, दोस्त मोहम्मद, भूरेलाल, कामता दास, अजीम अहमद, राजेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, अमित कुमार, कृष्ण कुमार मिश्रा आदि लोग रहे। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित इकाई को अपने दायित्व का निर्वहन करने हेतु एवं अपने संवर्ग की समस्याओं को निष्पक्ष एवं निर्विरोध हल करवाने की अपेक्षा की गई।
