समथर (झांसी)-नगर पालिका परिषद में आज बड़े धूमधाम से रामचरितमानस काव्य ग्रंथ के रचयिता श्री गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की जयंती मनाई गई। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने। श्री रामचरित मानस काव्य ग्रंथ के महानायक तुलसीदास जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर उन्हें पुष्प माला पहनाई । और हल्दी,अक्षत कुम कुम आदि से तिलक कर प्रसादी लगाई। और आरती कर उनके चरण कमलों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने जयंती के शुभ अवसर पर नगर के सम्मानित कर्मकांड पं शास्त्रियों एवं ब्राह्मणों को पुष्प माला पहनाई एवं श्री फल देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष ने अपनी वांणी से सम्बोधित करते हुए गोस्वामी तुलसीदास जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए श्री राम प्रभु के प्रति अटूट भक्ति और उनकी कठिन योग साधना और उनकी जीवन की कार्यशैली के विषय में बतलाया। इस मौके पर समस्त नगर पालिका स्टाफ पार्षदगढ , एवं नगर के बहुत से सम्भ्रांत नागरिक गढ़ पस्थित रहे।
