समथर (झांसी)-नगर पालिका परिषद समथर में आज नगर पालिका परिषद द्वारा कार्यरत सफाई कर्मचारी हरिमोहन को आयू पूर्ण होने पर अधिवर्षता सेवा निवृत्त होने पर शाल,गीता एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। और वहीं लंबे समय से कार्य कर रहे सेवा निवृत्त सफाई कर्मचारी की लगन कर्तव्य निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने की प्रशंसा कर सराहना की। इस मौके नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना, रामकुमार पलिया, अनिल कुमार,सुनील श्रीवास्तव, रामकुमार सेन धनंजय सिंह, यादव, नितेश शर्मा, रामजी मुदगिल शैलेन्द्र नगाइच, दिनेश रायकवार, आदि व समस्त नगर पालिका कर्मचारी, पार्षदगण, एवं समस्त नगर पालिका स्टाफ उपस्थित रहा।,
Please follow and like us:
