गुरसरांय(झांसी)। 4 अगस्त सोमवार सावन माह के चौथे सोमवार को ग्राम सेमरी से भव्य कावड़ यात्रा वेत्रवंती मैया खिरियाघाट के लिये प्रस्थान होने के साथ वहां से जल लेकर सेमरी (बामौर) शंकर जी के मदिर पर हजारों की संख्या में कांवड़ियों द्वारा भव्य जलाभिषेक किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए ग्राम सेमरी प्रधान कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि यात्रा दौरान डीजे के साथ-साथ भोले शंकर और पार्वती मैया की झाँकी निकाली जावेगी यात्रा में आकर्षण का केंद्र साक्षात भगवान भोलेनाथ की सवारी नंदी जी भी जहाँ चलेंगे वही बुंदेली भोले शंकर के भजनों के साथ विभिन्न टीमें अपनी प्रतिभा का जादू बिखरेगी साथ ही सांस्कृतिक नृत्य आदि कार्यक्रमों की प्रतिस्पर्धा भी होगी जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन कला मंच के माध्यम से करने पर सांस्कृतिक संगीतज्ञ टीमों को सम्मानित किया जावेगा और विशाल भंडारा पूरे आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों का आयोजित किया जायेगा। महिलाएं भी कांवर यात्रा में शामिल रहेगी। कांवरिओ के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत भी किया जायेगा। इस मौके पर शैलेंद्र घोष,भूपेंद्र घोष,प्रभाकांत जोशी,भारत अहिरवार इंदी,निखिल कुशवाहा इंदी,राजू घोष,बलवान पाल,वीरेन्द्र यादव करगुवा, सुमित पाल,सुनील सेंमरी,राजा घोष,वाली घोष,सत्यवीर घोष,राजा व्यास इंदी,देशराज इंदी सहित बड़ी संख्या में आयोजक कमेटी के लोगों ने सेमरी हाउस आकर बैठक में भाग लिया और अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प लिया।
