गुरसरांय(झाँसी)। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर खैर इंटर कॉलेज बालिका विभाग गुरसरांय में बच्चों ने विचार गोष्ठी एवं गोस्वामी जी की रचनाओं के द्वारा उन्हें याद किया।प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी के निर्देशानुसार एवं बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता के संयोजन में आयोजित तुलसी जयंती का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य सुशील स्वामी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।संगीत अध्यापक सरजू शरण पाठक के निर्देशन में समीक्षा अग्रवाल एवं अंजुम द्वारा तुलसीदास की रचना गाइये गणपति जगवंदन की प्रस्तुति दी गई।इसके बाद रामसेवक गौतम द्वारा गीत एवं प्रवक्ता सुनील कुमार व्यास के द्वारा तुलसीदास की रचनाओं एवं भक्तिपथ की यात्रा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस मोके पर खैर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और रामायण के प्रमुख ज्ञाता पंडित धनप्रकाश तिवारी ने कहा कि तुलसीदास द्वारा रचित काव्य रामचरितमानस की काव्य रचना को तुलसीदास जी ने दुनिया की लोकमंगल कामना से रची है जिसका शताब्दियाँ गुजर जाने के बाद भी कोई काव्य ग्रंथ इसका मुकाबला नहीं कर पाया।अध्यक्षता प्रबंधक मनोहरराव नेवालकर ने की।संचालन प्रभारी केपी गुप्ता ने किया।अंत में राकेश कुमार व्यास द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर प्रवक्ता राजेश चंद्र,उपमा सिंह,प्रदीप कुमार स्वर्णकार,अर्चना मोदी,राजबहादुर सिंह,अमित भदौरिया,मंजू वर्मा,संजय दोन्दरिया,सुरभि पटेल,वर्षा विश्वकर्मा, मुकेश खैर,अशोक आर्या,सौरभ अग्रवाल,कौशलेश मिश्रा,शिवम गिरी,राहुल पटेल,समता पांचाल,मुन्ना नामदेव,संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
