हमीरपुर / जनपद में राठ कस्बे के चिल्ड्रेन पार्क परिषदीय विद्यालय के पास 59 वर्षीय एक किसान की सड़क पर चलते समय अचानक गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मृतक किसान के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव कन्या राशि 59 वर्षीय किसान त्रिलोकी पुत्र लक्ष्मी प्रसाद जो कि आज मंगलवार की सुबह करीब 11:00 अपने घर से कस्बा राठ इलाज करने के लिए आया हुआ था। जिसके बाद मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 अचानक वह राठ कस्बे के चिल्ड्रन पार्क परिषदीय विद्यालय के पास अचानक चलते-चलते गिर गया। जिससे किसान त्रिलोकी की वहीं मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक त्रिलोकी को बीते तीन-चार दिन पहले बुखार आया था तथा उसी के इलाज के सिलसिले में आज वह राठ आये थे। बताया कि मृतक किसान अपनी 12 बीघा कृषि भूमि में खेती किसानी के अलावा पशुपालन आदि कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जो कि अपने पीछे पत्नी चंद्रवती के अलावा पुत्र राजेश और मुकेश सहित अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
