झाँसी-बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर मुकेश पाण्डेय ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी से सौजन्य भेंट की, विदित है कि उत्तर प्रदेश शासन लगातार प्रदेश के अंदर उच्च शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का एवं देश में अव्वल बनाने को लेकर प्रयासरत है, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा भी शासन की मंशा अनुसार विगत कुछ समय में अनेकों बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की गई है जिन्होंने विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा की अति विशिष्ट सूची में सम्मिलित कर दिया है नेक ए प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त कर विश्वविद्यालय देश के चुनिंदा विश्वविद्यालयों की श्रेणी में उल्लिखित हुआ है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश भर का एकमात्र टेक्नोलॉजी इनेबलिंग सेंटर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में स्थापित है हाल ही में अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन में आईआईटी इंदौर के साथ विश्वविद्यालय सम्मिलित रूप से शोध एवं अनुसंधान कर सामाजिक समस्याओं को हल करेगा एवं नए अनुसंधान करेगा, प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत भी विश्वविद्यालय को मल्टी डिसीप्लिनरी एजुकेशन रिसर्च यूनिवर्सिटी के रूप में रिकॉग्नाइज किया गया है, जिसके द्वारा विश्वविद्यालय नए इंफ्रास्ट्रक्चर नए कोर्सेज एवं समसामयिक पाठ्यक्रमो को विश्वविद्यालय में शुरू करने जा रहा है, विद्यार्थियों के कौशल विकास पर विश्वविद्यालय का विशेष जोर है, इसके साथ-साथ विश्वविद्यालय टाइम्स हायर एजुकेशन आईआरआरएफ, यूनि रैंक ,MDRA इंडिया टुडे ,एडु रैंक एवं स्टार्टअप इंडिया जैसी प्रतिष्ठित रैंकिंग्स में स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्टता साबित कर चुका है, विदित है कि हाल ही में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को यूजीसी द्वारा कैटिगरी – I विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता दी गई है, यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय की है अपितु प्रदेश भर की संपूर्ण उच्च शिक्षा के उन्नत होते हुए स्तर को प्रदर्शित करती है, प्रोफेसर मुकेश पांडे ने लखनऊ आवास स्थित कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात कर उन्हें विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की उन्होंने विश्वविद्यालय में चल रहे अनुसंधान, नेशनल रिसर्च फाऊंडेशन, टेक्नोलॉजी इनेबलिंग सेंटर एवं अन्य सभी शोध एवं नवाचार संबंधी चल रही गतिविधियों से अवगत कराया, साथ ही विश्वविद्यालय के विद्यार्थी किस प्रकार प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा संबंधी सभी योजनाओं का लाभ लेते हुए स्वरोजगार की ओर अग्रसर है एवं इनक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से उद्यमिता के नए आयाम लिख रहे हैं, इस विषय की जानकारी दी,
कुलपति प्रोफेसर पांडे ने अवगत कराया कि विश्वविद्यालय अब विश्व स्तरीय सभी रैंकिंग्स एवं रिकॉग्निशंस में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित कर रहा है जिससे विश्वविद्यालय विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की अपेक्षा अनुसार सभी मापदंडों पर खरा उतर सके एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए एवं प्रदेश एवं देश के विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन की पहली पसंद बने, विगत वर्षों में हो रहे प्रवेशों की संख्या जिसका प्रमाण है, एवं आगामी २० अगस्त को विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भी करने जा रहा है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन द्वारा विश्वविद्यालय को कैटिगरी – I, के रूप में मान्यता प्रदान करने पर कुलपति एवं समस्त बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिवार को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
