हमीरपुर / जनपद में राठ कस्बे के चौपरेश्वर मंदिर में आज सावन के तीसरे सोमवार को भक्तों की खासी भीड़ नजर आई तथा राठ नगर के लगभग 1 हजार से अधिक कांवड़ियों ने राठ से 32 किलोमीटर दूर चिकासी स्थित बेतवा नदी से पैदल ही जल लाकर राठ नगर के चौपरेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कावड़ यात्रा में सबसे खास बात यह रही कि भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों में महिलाओं और युवतियों की संख्या भी खूब नजर आई।
कावड़ यात्रा में इस बार नगर की महिलाओं और युवतियों ने राठ से 32 किलोमीटर दूर चिकासी स्थित बेतवा नदी से पैदल जल लाकर राठ नगर के चौपरेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। महिलाओं और युवतियों को कांवड़ लेकर चलते देख लोग आश्चर्यचकित हो गए। कांवड़ यात्रा को लेकर आज सावन के तीसरे सोमवार को राठ नगर के चौपरेश्वर मंदिर में भगवान शिव के भक्तों की अपार भीड़ एकत्र हो गई। तथा इस मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी मौजूद रहा। चिकासी स्थित बेतवा नदी से पैदल जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों ने बताया कि वह लोग आज सावन के तीसरे सोमवार को सुबह करीब 8:00 बजे कावंड़ लेकर जल लाने के लिए निकल गए थे। तथा शाम करीब 7:00 बजे वापस जल लेकर लौट सकें हैं।
