हमीरपुर / जनपद में राठ कस्बे के चौपरा मंदिर सहित अन्य सभी शिवालयों में आज सावन के दूसरे सोमवार को भक्तों की खासी भीड़ नजर आई तथा लोग भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कतारों में खड़े हुए नजर आए। आज सावन के दूसरे सोमवार की सुबह 4:00 से भक्तों की भीड़ उमड़ना प्रारम्भ हो गई। लोगों ने संपूर्ण विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर उनकी पूजा अर्चना की। इस मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
चौपरा धाम सहित अन्य शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए आए भक्तों ने बताया कि श्रद्धा और नियमों के साथ व्रत रखने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
राठ कस्बे के प्रमुख शिवालय के पुजारी ने बताया कि एकादशी व्रत के साथ सावन के दूसरे सोमवार को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इस दिन अमृत सिद्धि योग का भी शुभ संयोग बन रहा है। ऐसी मान्यता है कि सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। जबकि अमृत सिद्धि योग किसी भी काम की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। वहीं आज सावन के दूसरे सोमवार पर नगर के ऐतिहासिक चौपरा मंदिर के के बाहर मेले जैसा माहौल दिखाई दिया तथा दर्जनों की संख्या में बाहर से आए दुकानदारों ने विभिन्न उत्पादों से संबंधित अपनी अपनी दुकानों को लगाया। तथा ऐतिहासिक शिवालय चौपरेश्वर धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए आए भक्तों ने मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने और उनकी पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर परिसर के बाहर लगी दुकानों से खरीददारी भी की।
