हमीरपुर / जनपद में राठ कस्बे के लुधियातपुरा गुलाबनगर इलाके में रहने वाली एक महिला के द्वारा कथित तौर पर सेक्स रैकेट संचालित कर एवं हनी ट्रैप के माध्यम से लोगों से अवैध उगाही करने का मामला सामने आया है। लुधियातपुरा गुलाबनगर मोहल्ले की निवासी लगभग एक दर्जन महिलाओं ने पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
राठ कस्बे के लुधियातपुरा गुलाबनगर इलाके की निवासी दर्जनों महिलाओं संध्या, मुन्नी, जमुना व सुधा सहित अन्य दर्जनों महिलाओं ने सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस उपअधीक्षा कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके मोहल्ले में रहने वाली एक महिला से वह सभी लोग बेहद परेशान हो चुके हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त महिला गंदे आचरण की है तथा वह अपने घर में सेक्स रैकेट संचालित करती है। जिस वजह से बाहरी और गुंडे प्रवृत्ति के व्यक्तियों का मोहल्ले में रहने वाली उक्त महिला के घर में लगातार आना-जाना बढ़ गया है। बताया कि उक्त महिला के घर पर आने वाले बाहरी लोग कभी-कभी उक्त महिला का पता पूछते पूछते उन लोगों के घरों में भी घुस जाते हैं। जिससे वह सब मोहल्ले वासी अत्यधिक भयभीत और परेशान रहते हैं। विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त महिला हनी ट्रैप के माध्यम से लोगों को फंसा कर उनसे रुपए भी वसूलती है। बताया कि मोहल्ले में इस प्रकार के क्रियाकलाप होने से मोहल्ले के बच्चों के चरित्र पर बुरा असर पड़ रहा है। बताया कि यदि वह लोग इसका विरोध करते हैं तो उक्त महिला उन्हें भी फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देती है। बताया कि उक्त महिला से वह सभी मोहल्ले वाले अत्यधिक परेशान हो चुके हैं। बताया कि उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायती पत्र देकर उक्त महिला के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
