हमीरपुर / जनपद में राठ क्षेत्र के जिगनी गांव में पूर्व फौजी फौजी ने जल संरक्षण की दिशा में खेत में एक तालाब खुदवाया है। तथा पर्यावरण संवर्धन को लेकर भी उन्होंने कार्य करते हुए लगभग एक सैकड़ा फलदार और छायादार पौधे लगाए हैं। जिगनी गांव के निवासी पूर्व फौजी और प्रगतिशील किसान अरुण सिंह ने बताया कि गरबा सरकार की जय वृक्षारोपण को लेकर योजना चल रही है एक पेड़ मां के नाम इस योजना से प्रेरित होकर उन्होंने आज एक सैकड़ा पेड़ लगवाए हैं। तथा इसके अलावा उन्होंने बताया कि भविष्य में उनकी योजना 4 00 से अधिक पौधे लगाने की है। जिसे वह जल्द ही साकार करेंगे। तथा इसके अलावा उन्होंने बताया कि जल संरक्षण की दिशा में उन्होंने एक तालाब का भी निर्माण कराया है। उन्होंने बताया कि पृथ्वी से जो जल हम अपने तमाम कार्यों के लिए उधार लेते हैं उस जल को वापस करना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आगे भविष्य में वह जल संरक्षण और पर्यावरण के संवर्धन को लेकर क्षेत्र के किसानों को जागरुक कर उन्हें जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे इस दौरान सुनील सिंह के अलावा अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
