हमीरपुर / जनपद की राठ तहसील परिसर में आज जय जवान जय किसान संगठन के बैनर वाले सैकडों की संख्या में आज शनिवार को किसानों ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में हुए भ्रष्टाचार और किसानों के साथ की गई धोखाधड़ी के संबंध में तहसील परिसर में ही विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी कर तहसील परिसर से अंबेडकर चौराहे तक जुलूस निकालकर एवं तहसील परिसर में अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर फसल बीमा में हुए घोटाले की जांच कराए जाने और किसानों को फसल का बीमा दिलाए जाने की मांग की है।
राठ तहसील परिसर में जय जवान जय किसान संगठन के गुलाब सिंह, रामकुमार राजपूत, अनिल यादव, रविन्द्र कुमार, रामसनेही राजपूत, राजेन्द्र सिंह, कमलापत, दीपेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, सिद्धगोपाल, गुलाब सिंह, राम सिंह, रामेश्वर, नंदलाल, राजकरन, अमरजू, प्रदीप कुमार, बृजेंद्र व मथुरा प्रसाद सहित तमाम किसानों ने राठ तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी करते हुए बताया कि 2024 में खरीफ की फसल नष्ट हुए पूरे 1 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन अभी तक किसानों को बीमा का क्लेम नहीं मिला है उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ब्याज सहित बीमा कंपनी पर बीमा का क्लेम दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि फसल कटाई प्रयोग किसानों के समक्ष होना चाहिए। लेकिन बीमा कंपनी ने लेखपालों से सांठगांठ सफल कटाई प्रयोग किसानों के समक्ष नहीं कराया है। उन्होंने बताया कि ग्राम औंता में स्थित खेतों में पानी के भरे होने पर उर्द की फसल की कटाई नहीं हो पाई थी। तथा उड़द की फसल शत प्रतिशत खराब हो गई थी लेकिन बीमा कंपनी ने किसानों को ₹100, ₹200, 700 रुपए और ₹1000 का क्लेम ही दिया है। बताया कि हमीरपुर जनपद में लगभग ढाई हजार किसानों ने व्यक्तिगत क्लेम किया था लेकिन मात्र 500 किसानों का ही बीमा आया है। बीमा कंपनी के एजेंट लोकल दलालों के सहयोग से किसानों को 50% कमीशन पर बीमा क्लेम दिलवाने की बात कहते हैं जिससे वास्तव में प्रभावित किसानों को बीमा का क्लेम नहीं मिल पाता है। किसानों ने बताया कि उन्होंने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर बीमा घोटाले की जांच कराए जाने व किसानों की मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है।
