हमीरपुर / जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव में खेत से वापस अपने घर लौट रहे 50 वर्षीय एक किसान को खेत की मेड के पास सर्प ने काट लिया। जिसके बाद किसान की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार राठ कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव का निवासी किसान धर्मपाल पुत्र बाबूराम जो कि खेत से वापस अपने घर की ओर लौट रहा था। तभी रास्ते में खेत की मेड पर सर्प ने उसे पैर में काट लिया। जिसके बाद धर्मपाल की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे तत्काल इलाज हेतु राठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
Please follow and like us:
