हमीरपुर / जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के इटाइल गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इटाइल गांव की निवासी एक युवती को सातवीं बार सांप के काटने का मामला सामने आया है। युवती की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
राठ कोतवाली क्षेत्र के इटाइल गांव की निवासी महिला ने राठ सीएचसी में सर्प दंश से प्रभावित अपनी पुत्री डॉली सैनी पुत्री भवानीदीन का इलाज कराने के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि उसकी पुत्री डॉली सैनी को आधा दर्जन से अधिक बार सांप काट चुका है। बताया कि यदि वह अपनी पुत्री को रिश्तेदारी में भी भेज देती है तो वहां पर भी सांप से काट लेता है। बताया कि बीते कुछ समय पहले उसने अपनी पुत्री को राठ कोतवाली क्षेत्र के चिली गांव में स्थित अपनी रिश्तेदारी में भेजा था। लेकिन वहां पर भी सर्प ने उसकी पुत्री को काट लिया। फिलहाल एक की व्यक्ति को सातवीं बार सर्प के काटने का मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
