गरौठा में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी के कुशल निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थाना गरौठा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनाँक 12.07.2025 समय 23.55 बजे श्री ठाकुर बाबा मन्दिर शिव के पास ग्राम भदरवारा खुर्द थाना गरौठा जनपद झाँसी से मुकदमा संख्या107/2025 धारा 305(ए)/317 (2) बी एन एस से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण 1. रानू उर्फ दीन मोहम्मद पुत्र वसीर खाँ उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम वीरपुरा थाना गरौठा जिला-झाँसी 2. रशीद पुत्र हैदर खाँ उर्फ सुल्लन बाबू जी उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम वीरपुरा थाना गरौठा जिला झाँसी 3. रहमान पुत्र शमशेर खॉ उम्र करीब 29 वर्ष निवासी ग्राम वीरपुरा थाना गरौठा जिला झॉसी से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी गयी 05 अदद सोलर प्लेट व 01 तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। बरामदशुदा 05 अदद सोलर प्लेट के संबंध में मु0अ0सं0 107/2025 पंजीकृत है जबकि एक अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद कारतूस जिन्दा बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गरौठा पर मुकदमा संख्या 119/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुये मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
