हमीरपुर / जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के मलौंहा माफ गाँव में स्थित मंदिर के महंत ने द्वारा अवैध कब्जा की शिकायत करने पर आक्रोशित लगभग एक दर्जन लोगों पर उसके कमरे में घुसकर मारपीट करने व मंदिर पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
राठ कोतवाली क्षेत्र के मलौंहा गांव के निवासी बृजगोपाल दास पुत्र बाबूलाल ने बताया कि मलौंहा माफ गांव में स्थित सिद्ध बाबा के स्थान पर वह बीते 37 वर्षों से पुजारी है। तथा वह शरीर से दिव्यांग है। बताया कि गांव के कुछ लोगों ने प्रतिक्षालय अवैध कब्जा कर लिया था। जिसकी शिकायत उसने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील राठ में की थी। बताया कि राजस्व व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची और दुकान हटाएं जाने की गलत आख्या लगा दी। बताया कि आज मंगलवार की सुबह करीब एक दर्जन दबंग लोग आए और गाली गलौज कर उसके कमरे के अंदर घुस आए। आरोप लगाया कि विरोध करने पर उक्त सभी लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। तथा शिकायत करने करने पर पत्नी से बलात्कार के मामले में फंसवाने की धमकी दी है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकरण की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
