हमीरपुर / जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव में स्थित खेतों में लगे ट्यूबवेल की कोठरी में इसी माह की बीती 5 जुलाई को सोते समय 68 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति विजयबहादुर उर्फ बौरा की फावड़े से काट कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में जाम लगाकर जमकर हंगामा काटा था तथा जल्दी ही हत्याकांड के खुलासे की मांग की थी।
जिसके बाद राठ कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम हत्याकांड के खुलासे के लिए जाँच में जुट गई थी। जिस पर आज रविवार को राठ कोतवाली पुलिस की टीम ने राठ कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव के निवासी 45 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र रामेश्वर को विजयबहादुर उर्फ बौरा की हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेजा है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि चिल्ली गांव के निवासी वीरेंद्र पुत्र रामेश्वर को मृतक विजय बहादुर उर्फ बौरा तथा अपनी पत्नी के बीच अवैध सम्बन्धों का संदेह था। जिसकी वजह से वह विजयबहादुर उर्फ बौरा से रंजिश मानता था। तथा 5 जुलाई को शराब के नशे में उसने विजयबहादुर उर्फ बौरा के ट्यूबवेल की कोठरी में जाकर फावड़े के पिछले हिस्से से हमला कर विजयबहादुर उर्फ बौरा की हत्या कर दी थी। तथा फावड़े को वहीं छोड़कर मौके से भाग गया था। बताया कि आरोपी व्यक्ति के पास से “घटना के दिन पहने हुए कपड़े जिसमें खून के छींटे पड़े हुए थे’ बरामद किए गए हैं। बताया कि आरोपी व्यक्ति को चिल्ली गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे से गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेजा गया है।
