।हमीरपुर / जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के नदना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 32 वर्षीय एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक युवक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा रविवार को मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
जानकारी के अनुसार राठ कोतवाली क्षेत्र के नदना गांव के निवासी 32 वर्षीय युवक दीपक कुमार पुत्र स्वर्गीय गजराज की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गई। मृतक के परिजनों के अनुसार शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे हो रही जोरदार बारिश के समय छत पर फिसलने से दीपक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक दीपक अपने घर का इकलौता बेटा था। जो कि खेती किसानी और पशुपालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जो कि अपने पीछे पत्नी पत्नी अर्चना के अलावा मां गुड्डो व 4 वर्षीय पुत्री दृष्टि सहित अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि दीपक बकरियां चराने के लिए खेतों की ओर गया था तथा वहीं पर बारिश के दौरान तालाब नुमा गड्ढे में फिसलने से उसकी मौत हुई है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
