झाँसी- सेवार्थ जन कल्याण समिति ,ग्वालियर एवं रतन ज्योति नेत्रालय के सौजन्य से स्वर्गीय श्री महावीर प्रसाद यादव जी की स्मृति में निशुल्क मोतियाबिंद परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन शिवनारायण जी का बाड़ा, डडिया पुरा पसौरा गरोठा उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया परीक्षण उपरांत चयनित मरीजों का मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण आपरेशन रतन ज्योति नेत्रालय में निशुल्क किया जाएगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन हेतु मरीज को आना-जाना रहना एवं खाना की व्यवस्था तथा काला चश्मा एवं दवाइयां आदि सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी!
शिविर में लगभग 175 मरीज परीक्षण के उपरांत 35 मरीज चयनित हुए! चयनित मरीजों को बस द्वारा ग्वालियर ले जाया गया! उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संजीव निरंजन ,सेवार्थ पाठशाला के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश दीक्षित, डॉक्टर सत्य प्रकाश पाठक, सुमित परिहार, श्री रामपाल यादव एवं रतन ज्योति नेत्रालय के भदोरिया जी एवं उनकी टीम तथा अन्य लोग मौजूद रहे सर्वप्रथम सभी के द्वारा महावीर प्रसाद यादव जी की के चित्र पर पुष्पमाला अर्जित करने श्रद्धांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम का संचालन पूर्व सेना अधिकारी मनोज पांडे द्वारा किया गया !
