हमीरपुर / जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 27 वर्षीय एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
जानकारी के अनुसार राठ कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव के निवासी 27 वर्षीय युवक हरेंद्र सिंह पुत्र काशीराम ने शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे खतों जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसने फोन कर अपने परिजनों को जहरीले पदार्थ का सेवन करने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर अवस्था में हरेंद्र सिंह को राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान हरेंद्र सिंह की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक हरेंद्र सिंह आगजनी करने के मुकदमे की तारीख करने के लिए कल शुक्रवार को राठ कोर्ट में आया था। तथा शाम को उसने खेतों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक हरेंद्र सिंह का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बीते करीब सात माह पूर्व हुआ था तथा उसका संबंध भी छूट गया था। बताया कि मृतक हरेंद्र सिंह अपने हिस्से की 8 बीघा कृषि भूमि में खेती किसानी और पशुपालन आदि कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जो कि अपने पीछे माँ रमा के अलावा अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
