हमीरपुर / जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव के निवासी 65 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं मृतक व्यक्ति के परिजनों ने राठ कस्बे के जलालपुर रोड इलाके में रहने वाले किसी गैर प्रशिक्षित व्यक्ति के इलाज से मौत होने का दावा किया है।
जानकारी के अनुसार राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव का निवासी 65 वर्षीय शीतल प्रसाद पुत्र मथुरा प्रसाद कुशवाहा जो कि आज रानी लक्ष्मीबाई गेट के पास अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने ई रिक्शा के माध्यम से राठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सक ने शीतल प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक शीतल प्रसाद स्वांस की बीमारी से पीड़ित था। तथा राठ कस्बे के जलालपुर रोड इलाके में रहने वाले किसी गैर प्रशिक्षित व्यक्ति के इलाज से उसकी मौत हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक शीतल प्रसाद अपनी तीन बीघा जमीन में सब्जी का कछवारा लगाकर सब्जी का उत्पादन कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जो कि अपने पीछे इकलौते पत्र राजकुमार के अलावा पत्नी सुखिया सहित अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है। वहीं राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर चंद्रशेखर ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है तथा बगैर पोस्टमार्टम कराए ही वह शव को वह अपने घर ले गए हैं।
