गुरसरांय (झांसी)। वन विभाग द्वारा वन महोत्सव के तहत पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान के अंतर्गत खैर इंटर कॉलेज बालिका विभाग गुरसरांय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह राजू चौहान,विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी,विद्यालय के प्रबंधक मनोहर रावनेवालकर,बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे। इस दौरान पीपल ,बेल ,जामुन एवं नीम के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद गुरसरांय के चैयरमेन जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान ने इस दौरान संबोधन में कहां कि वर्तमान समय की बहुत जरूरत है कि वृक्षारोपण जन-जन को एक महा अभियान के रूप में चला कर प्रत्येक व्यक्ति को अपनी निजी भूमि से लेकर सार्वजनिक जगह तालाब किनारे और खेतों से लेकर धार्मिक स्थलों पर एक-एक वृक्ष लगाकर बच्चों की तरह संरक्षण प्रदान कर बेहतरीन जल संरक्षण से लेकर जलवायु और प्रकृति के श्रंगार के लिए अपना महा योगदान देना चाहिए और इसके लिए सरकार के भरोसे नहीं बैठना चाहिए क्योंकि लगातार कुछ वर्षों में जो वृक्षों की और जंगलों की कमी हो रही है उससे ही प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है और जलवायु भी बदल रही है इससे आम लोगों से लेकर पशु, पक्षी,जानवरों और फसलों के उत्पादन में दुष्प्रभाव पड़ रहा है इसलिए वृक्ष लगाकर महान पुण्य का अवसर किसी भी कीमत पर नहीं चूके उन्होंने कहा मेरे स्तर से और नगर पालिका परिषद गुरसरांय के द्वारा जो भी आवश्यकता वृक्षारोपण के लिए पड़ेगी वह हर व्यक्ति से लेकर समाजसेवी संस्थाओं और अन्य संस्थाओं को सहयोग करने को तैयार है। पौधारोपण के समय वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिवाकर,उप क्षेत्रीय वन अधिकारी देवेंद्र सिंह,कुंवर रामकुमार सिंह,पार्षद गोविंद सिंह सिसोदिया,अखिलेश तिवारी सुट्टा,पूर्व पार्षद राकेश त्रिपाठी, कैलाश कुशवाहा पार्षद,सरजू शरण पाठक,अंकित सेंगर,वन रक्षक कैलाश शुक्ला,वन रक्षक सीमा पटेल,रोहित कुमार ,देवेंद्र कुमार, दुर्गा शरण, संजय दोन्देरिया, शिवम गिरी,डॉक्टर विवेक मुद्गल,उपमा सिंह,राजेश चंद्र,प्रदीप कुमार स्वर्णकार,राज बहादुर सिंह,मुकेश बाबू खैर,अशोक आर्या,अमित भदौरिया,राम सेवक गौतम, मंजू वर्मा,राकेश व्यास,सुरभि पटेल,सौरभ अग्रवाल, वर्षा विश्वकर्मा,कौशलेश मिश्रा,कुलदीप वर्मा,रवि सेन,राहुल पटेल,मुन्ना,समता नामदेव आदि उपस्थित रहे।
हेल्पिंग हैंड्स एंड सेवा संस्थान झांसी ने जिले भर में छेड़ा वृक्षारोपण महा अभियान- राधेश्याम दिवाकर
वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिवाकर ने बताया वृक्षारोपण को धरातल पर शत- प्रतिशत सफलता के लिए आज दिनांक 5 जुलाई 2025 को झांसी से चिरगांव, मोठ,पूंछ, एरच,गुरसरांय,गरौठा मऊरानीपुर, होकर झांसी जनपद में चार रोपण जन जागरूकता रैली निकाली गई।जिसके तहत संस्थान के अध्यक्ष एवं समस्त टीम का वन विभाग गुरसरांय रेंज में स्वागत किया गया इस अवसर पर टीम के लगभग 60 सदस्य सम्मिलित रहे और उनके द्वारा गुरसरांय रेंज परिसर में एक वन महोत्सव के अंतर्गत सांकेतिक रूप से हरिशंकरी पौध (बरगद, पीपल , पाकड़)सामूहिक वृक्षारोपण भी किया गया।
