गुरसरांय(झांसी)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार एवं श्रीराम सेवा समिति उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड के तत्वाधान में एक शोक श्रद्धांजलि सभा गायत्री परिवार के संयोजक एवं श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष सतीशचंद्र चौरसिया एडवोकेट की अध्यक्षता एवं रामनारायण पस्तोर प्रबंधक के संचालन में संपन्न हुई। शोकसभा में गायत्री परिवार के प्रमुख समय दान देने वाले स्व० सुखलाल विद्यार्थी की धर्म पत्नी भगवती देवी विद्यार्थी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया। बैठक में आत्मा की शांति हेतु गायत्री महामंत्र का मौन मानसिक जाप किया गया तथा इस संकट की घड़ी पर परिवारजनों को धैर्य धारण हेतु ईश्वर से कामना की। शोकसभा में रमेशचन्द्र सोनी,रज्जू विलैया,अलख प्रकाश शर्मा,लक्ष्मीनारायण पटवा,हरिओम अग्रवाल,लालजी खरे,डॉ मैथिलीशरण गुप्ता,अवधेश सिंह फौजी,ब्रजेश सिंह,परमानंद कुशवाहा,किशोरी लाल विश्वकर्मा,चंद्रभान साहू,प्रमोद वर्मा,राम कुमार कुशवाहा,शंकरलाल नामदेव,जगराम सिंह,साहब सिंह यादव,अमर सिंह,आत्माराम फौजी,देवेंद्र पटेल,महेंद्र सिंह फ़ौजी,जयप्रकाश बरसैंया,संतोष सिंह महते,रामदीन पटेल,अखिलेश तिवारी,अभिलाष सिंह,पुष्पेंद्र पाराशर आदि उपस्थित रहे।
