हमीरपुर / जनपद में राठ क्षेत्र के जरिया थाना अंतर्गत करौंदी गांव में एक दबंग व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत होकर गांव के ही निवासी एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा आनन फानन में घायल युवक को राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे नजदीकी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार राठ क्षेत्र के जरिया थाना अंतर्गत करौंदी गांव का निवासी युवक हरिश्चंद्र पुत्र नारायण दास जो कि गांव में ही रवि नाम के एक व्यक्ति की दुकान के पास बैठा हुआ था। तभी उसी दौरान गांव के ही दबंग व्यक्ति रविंद्र से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद शराब के नशे में धुत उक्त दबंग व्यक्ति ने हरिश्चंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गम्भीर रूप से लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति हरिश्चंद्र को तत्काल याद हेतु राठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने घायल व्यक्ति हरिश्चंद्र का प्राथमिक उपचार कर उसकी अत्यधिक नाजुक हालत को देखते हुए उसे नजदीकी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मामले में जरिया थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकरण को संज्ञान में लेकर मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
