गुरसरांय (झांसी)। भीषण तपिश भरी गर्मी के बीच 28 जून को प्रातः से ही इंद्रदेव महाराज गुरसरांय नगर के लिए प्रसन्न होते दिखें और जमकर लगातार साढ़े तीन घंटे की बारिश से मुख्य बाजार,मातवाना,टीचर कॉलोनी, गांधीनगर,कटरा बाजार सहित अधिकांश वार्डो में नाले,नाली सड़़क के ऊपर पानी बहते नजर आया कई जगह बच्चे और जवान वर्षा का आनंद लेने के लिए वर्षा के पानी से नहाते और खेलते,सेल्फी लेते नजर आए कई जगह जल निगम द्वारा सड़के न सुधारें जाने से गंदगी भर जाने से पानी बरसने दौरान गंदगी नालों में जाम हो जाने से नालों का बहाब रूकते दिखा लेकिन बरसात के बीच किसान गुरसरांय नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र का काफी खुश दिखा क्योंकि अब खरीफ की बुवाई पूरे कृषि क्षेत्र में हो जावेगी।

नाले,नालियों की युद्ध स्तर पर होगी सफाई-जयपाल सिंह चौहान
नगर पालिका परिषद गुरसरांय के अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान उर्फ राजू ने अपने पालिका का स्टाफ के साथ कई जगह नगर में बरसात के बाद स्थलीय निरीक्षण कर अपने अधीनस्थ स्टाफ को निर्देशित किया कि जहां भी नाले जाम है और पानी जिस रास्ते से लेकर नाली में निकलने में परेशानी आ रही है इसको सफाई कर पूरी तरह पूरे नगर को युद्ध स्तर पर काम करके स्वच्छता बनाई जाए ताकि पूरे नगर में कहीं भी गंदगी न दिखे साथ ही इस मौसम में संक्रामक बीमारियां फैलती हैं इसके लिए वह स्वयं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों, डॉक्टर के साथ बैठकर दवा का छिड़काव आदि के लिए वह ए टू जेड व्यवस्थाएं बनाएंगे।
