गुरसरांय(झांसी)। नगर के पुराने बस स्टैंड पर श्री हनुमान जी मन्दिर पर आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 रामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ में श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही हैं।श्री रामकथा के आठवें दिवस की कथा सुनाते हुए श्री रामकथा के प्रख्यात कथा व्यास महंत रामहृदय दास जी महाराज ने अपने अमृतमयी वाणी से राम केवट संवाद कथा की मनोहारी व्याख्या की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब आप दूसरे की मर्यादा को सुरक्षित रखेंगे तभी आपकी मर्यादा सुरक्षित रह सकेगी।भगवान राम 14 वर्ष वनवास के लिए सीता और लक्ष्मण के साथ गंगा घाट पर पहुंचे और केवट से गंगा पार करने के लिए नाव मांगा तो केवट ने कहा, मैं तुम्हारे मर्म जान लिया हूं चरण कमलों की धूल के लिए सब लोग कहते हैं वह मनुष्य बना देने वाली कोई जड़ी है।पहले पांव धुलवाओ फिर नाव पर चढ़ाऊंगा। कथा व्यास ने कहा कि जिससे पूरी दुनिया मांगती है आज गंगा पार जाने के लिए दूसरे से मदद मांग रहे हैं,जो सारे सृष्टि को तीन पग में नाप सकता है,क्या वह पैदल गंगा नहीं पार कर सकता।भगवान दूसरों की मर्यादा को समझते हैं,वैसे ही घाट की एक मर्यादा होती है। भगवान केवट के पास इसलिए आए कि वह हम लोगों से कहना चाहते हैं कि हम लोग बहुत बड़े बड़े लोगों के दरवाजे पर उनके सुख-दुख में जाते रहते हैं। भगवान कहना चाहते हैं कि हमें कभी छोटे लोगों के यहां भी जाना चाहिए। राम केवट कथा सुनने से हमें यह सीख लेनी चाहिए। कथा को भाव व प्रेम से सुनने वाले ही ज्ञान प्राप्त करते हैं। रामायण का मुख्य रस करुण वास्तव में हृदय में करुणा आ जाए तो वीरता और पराक्रम की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।इसके पूर्व आचार्य अनिल त्रिपाठी चित्रकूट धाम ने कथा के मुख्य यजमान नीता-पं सुरेंद्र व्यास से विधिवत पूजन अर्चंन कराया।कथा में हरमोनियम पर साकेत व्यास,रामजी मिश्रा,बेंजो पर धर्मेंद्र सिंह,तबला पर श्यामजी,अनमोल सिंह ने संगत दी।कथा की आरती पं बृजकिशोर व्यास,विनोद व्यास,पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा,पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास डमडम महाराज,थानाध्यक्ष गुरसरांय वेद प्रकाश पाण्डेय,डा.एल.आर मिश्रा,एडवोकेट सतीष चौरसिया,के.के.तिवारी,अशोक दीक्षित,रविंद्र बंटे बरसैया,ठाकुरदास तिवारी,सोनू अग्रवाल लाला,मुन्ना अड़जरिया,मोहन गर्ग,सुशील गौतम,अशोक मोदी,दिनेश अलबेला,अन्नी अग्रवाल,जगदीश मामू ने संयुक्त रूप से की।संचालन सतेंद्र त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत,डा.डी आर सिंह,नीरज शर्मा,कुंजबिहारी अडजरिया,शैलेंद्र शर्मा लखावती,टिंकू नायक,कल्लू प्रधान बरमपुरा,विनोद स्वामी,सुबोध अग्रवाल,कौशलेश मिश्रा,रघु त्रिपाठी,सुरेश मिश्रा,राकेश पटेल,लला शर्मा,देवेंद्र सचान,मनीष जैन, चन्द्र प्रकाश चौरसिया,अश्वनी पस्तोर,नूतन पाराशर,श्याम पटेल,शालू गोस्वामी,मिथलेश सेंन,सुभाष पुजारी सहित सैकड़ो की संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद रहे।अंत में आभार व्यक्त महेंद्र व्यास,नरेंद्र व्यास,अतुल व्यास,नितुल व्यास,रामजी व्यास ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।
