हमीरपुर / जनपद की राठ तहसील परिसर में आज शनिवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने आज शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि नगर के बीच फिर निकल बिलराया-पनवाड़ी राज्य मार्ग के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य फरवरी माह से शुरू भी हो गया था। लेकिन बीते दो माह से सड़क चौड़ीकरण का कार्य बंद है। सड़क चौड़ीकरण 7 मीटर से 10 मीटर तक होना है। तथा इसके अतिरिक्त फुटपाथ और नाला का भी निर्माण होना है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड हमीरपुर के द्वारा सड़क पर पड़ने वाले मकान पर लाल पेंट के निशान भी लगा दिए गए थे। वर्तमान समय में उरई बस स्टैंड से डाक बंगला तक सड़क पर पूरे दिन जाम लगा रहता है। जाम के दौरान गंभीर बीमारी व सड़क हादसों से ग्रसित व्यक्ति एंबुलेंस में घंटे फंसे रहते हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी बजट मिलने के बाद भी सड़क चौड़ीकरण का कार्य नहीं करा रहे हैं। सती नगर उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने बताया कि उरई बाईपास नहर पट्टी पर विद्युत के खंबे लगे हैं लेकिन तार नहीं लगे हैं जिससे वहां पर अंधेरा रहता है और सड़क हादसे भी होते रहते हैं। उन्होंने विद्युत खाबो में विद्युत तार लगवाए जाने की भी मांग की है। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कीजिए अग्रवाल प्रदीप गुप्ता पंकज सोनी रहमत बिग काफी प्रसाद गुप्ता उमाशंकर गुप्ता और प्रमोद बजाज के अलावा अन्य तमाम व्यापारी लोग मौजूद रहे।
