हमीरपुर / जनपद की राठ तहसील परिसर में आज उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की राठ इकाई के लेखपालों ने अपनी 20 सूत्रीय विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार कर जमकर नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
लेखपाल संघ के तहसील मंत्री मनीष गुप्ता ने बताया कि 20 सूत्रीय विभिन्न मांगों को लेकर आज शनिवार को उन्होंने राठ तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार किया है। उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांगे हैं नियत यात्रा भत्ता, एरियर क्रॉप कटिंग, सुनिश्चित करियर प्रोन्नति, एग्रीस्टैक योजना अंतर्गत पड़ताल की धनराशि का समय पर ना दिया जाना, किसान सम्मान सूची में भू अंकन के एवज में प्रोत्साहन धनराशि का भुगतान न किया जाना, चिकित्सा प्रतिपूर्ति लंबे अरसे से लंबित है। इस दौरान लेखपाल प्रिंस यादव, अरिमर्दन सिंह, रघुकुल भूषण द्विवेदी, अरविंद राजपूत, जितेंद्र बहादुर सिंह, शिव कुमार कबीर, लोकेंद्र सिंह, सावित्री पाल, कविता द्विवेदी, कामता द्विवेदी, रघुवीर राजपूत, बृजेश योगी, अरविंद शुक्ला, कमलेश चतुर्वेदी व वीरेन्द्र कुमार के अलावा अन्य तमाम लेखपाल मौजूद रहे।
