झाँसी-तहसील टहरौली एवं थाना क्षेत्र गुरसराय के वरमपुरा में बीते दिन बुधवार को रात्रि के समय गांव के ही अराजक तत्वों ने आग लगा दी जिसके कारण किसान ऊदल श्रीवास के फार्म हाउस पर रखे कृषि उपकरण पाइप व जनरेटर घरेलू उपयोगी सामान जलकर राख हो गए पीड़ित किसान के द्वारा थाने में शिकायती पत्र दिया गया लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने से आज शनिवार को पीड़ित किसान ने समय 4 बजे पत्रकारों को अपनी आप बीती सुना कर पुलिस से निष्पक्ष जांच कर अराजक तत्वों पर कार्यवाही की मांग की है
Please follow and like us:
