बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । ग्राम मसूदपुरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पनवाड़ी थाना क्षेत्र के मसूदपुरा गांव में दो युवकों ने एक दुकानदार के घर पर फायरिंग कर दी। जिसका वीड़ियो सामने आया है। घटना बीती रात की है। पीड़ित देवेंद्र राजपूत टेंट और डीजे का काम करते हैं। साथ ही घर पर किराने की दुकान भी चलाते हैं। बीते रोज गांव का रहने वाला लालू दुकान में आया और सात रुपए की कैप्टन सिगरेट उधार मांगने लगा। देवेंद्र ने उधार देने से मना किया। इस पर लालू ने देवेंद्र और उनकी मां को गालियां दीं और धमकी देकर चला गया।
बीती रात 11 बजे लालू अपने साथी शिवम के साथ देवेंद्र के घर पहुंचा। दोनों ने दरवाजे पर फायरिंग कर दी और गालियां देते हुए फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब वीडियो सामने आया है। पीड़ित ने पनवाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि वह डीजे बजाने के काम से अक्सर रात में आते-जाते हैं। उन्हें अपनी और परिवार की सुरक्षा की चिंता है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Please follow and like us:
