बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झांसी)। ग्राम पिपरा के हनुमानजी मंदिर पर आयोजित पिपरा सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ।सांस्कृतिक महोत्सव में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा में सैकड़ों भक्तगण महिलाएं सिर पर कलश धारण करके चल रहीं थी।श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए कथा व्यास पं ब्रजेश कृष्ण शास्त्री महाराज ने महात्म्य की कथा श्रवण कराते हुए कहा कि जब कई जन्मो के पुण्यों का उदय होता है,तभी श्रीमद्भागवत कथा सुनने का अवसर प्राप्त होता है।इसके श्रवण करने को देवता भी तरसते है।उन्होंने धुंधकारी के प्रसंग में सुनाया कि भागवत कथा के श्रवण से प्रेतों तक का उद्धार हो जाता है।संगीतमय भागवत कथा में ऑर्गन पर दीपक पुरोहित,बैंजो पर अखिलेश,पैड पर वासु भाई एवं नाल पर मोनू भाई ने संगत की।भागवत कथा का मूल पाठ आचार्य राजीव शास्त्री नदीगांव ने किया।कथा की आरती परीक्षित कपूरी देवी शंकर सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य अंजना जितेंद्र पटेल,नम्रता नृपेंद्र सिंह,डोली हेमंत सिंह मजिस्ट्रेट बांदा, पार्थ पटेल,पर्व पटेल ने की।
इस मौके पर प्रख्यात सितार वादक पं सरजू शरण शरण पाठक,अशोक कुमार त्रिपाठी गरौठा , प्रधानाचार्य हरिमोहन तिवारी, दीपू महाराज, रामसिंह पटेल, गम्भीर सिंह, शिवम् समाधियां, सुबोध पटेल,पुष्पेन्द्र खिरिया,ब्रकोदर यादव, ब्रजकिशोर यादव, बिनोद प्रधान, रहीश पटेल, जितेंद्र उपाध्याय, कमलेश प्रधान,विनोद प्रधान,कमलेश प्रधान, भज्जू यादव, पवन, अंशुल, गनपत कुशवाहा,विवेक लक्ष्यकार, भाई खान, श्रीपत रायकवार, नना रायकवार, लक्ष्मी श्रीवास, नरेन्द्र आर्य आदि उपस्थित रहे।
