बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । कानपुर-सागर हाईवे पर सुबह एक ऑल्टो कार सामने से आ रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। ट्रक, कार को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसा सुबह साढ़े 8 बजे श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र में बरा स्टैंड के पास हुआ।
कार सवार चारों लोग प्रयागराज से मध्य प्रदेश भोपाल जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक में फंसी कार और कार में फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। महिला की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मृतकों में नरेश नागर पुत्र सिद्धनाथ निवासी भोपाल, अवधेश नागर पुत्र बाबूलाल, चालक निवासी भोपाल और पूजा नागर (23) की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार ने बताया कि कानपुर-सागर हाईवे पर हादसा हुआ है। तेज रफ्तार के कारण कार सीधा ट्रक के अगले हिस्से में जा घुसी। जिससे चार लोगों की मौत हो गई है। यह सभी प्रयागराज से भोपाल जा रहे थे।
Please follow and like us:
