बुंदेलखंड बुलेटिन न्यूज
महोबा । कुलपहाड़ में अधिवक्ता एक्ट में प्रस्तावित संशोधन के विरोध में सैकड़ों वकीलों ने बाइक जुलूस निकाला। वकीलों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी वकीलों का आरोप है कि सरकार अधिवक्ताओं की आजादी छीनना चाहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गई, तो वे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। वकीलों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि प्रस्तावित संशोधन वकीलों के हितों के खिलाफ है। इस दौरान पूरे शहर में वकीलों का जुलूस निकला और उन्होंने सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
Please follow and like us:
