शरद अग्रवाल पत्रकार दैनिक बुंदेलखंड बुलेटिन जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर /बागेश्वरधाम/26 फरवरी 2025 महाशिवरात्रि के दिन श्री बागेश्वर धाम पीठ में सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में 251 बेटियों का जिनमें 108 आदिवासी परिवार की बेटियां का कन्यादान पूज्य सरकार के द्वारा होने जा रहा है..इस दिन पूज्य बागेश्वर धाम सरकार की प्यारी बेटियों को आशीर्वाद देने आ रही हैं हमारे भारत देश की बेटी हमारे देश की शान महिला सशक्तिकरण का स्त्रोत सभी बेटियों की आदर्श महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रोपदी मुर्मू जी…
हमारे लिए ये गर्व की बात है कि हमारे पूज्य सरकार के अनुरोध को स्वीकार किया और प्यारी बेटियों को आशीर्वाद देने वो 26 फरवरी 2025 को धाम आ रही हैं…
उन सभी बेटियों ने भले ही अपना जीवन कष्ट गरीबी में निकाला हो लेकिन श्री बागेश्वर बालाजी ने उनके हर कष्टों,हर संकट का हरण कर उन्हें पूज्य सरकार रूपी पिता की शरण में पहुंचा दिया और उनके अब नए जीवन को संवार दिया और जिन बेटियों को उनके रिश्तेदार गरीबी के कारण बुलाते नहीं होंगे या इन बेटियों के घर उनके विवाह में आने की नहीं सोचते होंगे…
उन बेटियों के विवाह में अब देश विदेश के सभी साधु संत राजनेता अभिनेता पूरा बागेश्वर धाम परिवार,NRI
और स्वयं महामहिम राष्ट्रपति श्री मती द्रोपदीमुर्मू जी आ रही हैं…
धन्य भाग्य उन बेटियों के और धन्य भाग्य हमारे जो हमें पूज्य सरकार मिले जिन्होंने स्वयं अपनी बहन के विवाह में जो कष्ट पीड़ा का सामना किया अब हर बेटी की पीड़ा और कष्ट का निवारण कर रहे हैं उनके जीवन को संवार रहे हैं,,उनके सिर पर हाथ रखकर कह रहे हैं
“अब तुम्हे कोई चिंता नहीं करना बिटिया!मै हूं ना”
आप सभी भी 26 फरवरी को हमारे पूज्य सरकार की बेटियों के विवाह में जरूर जरूर आए और बेटियों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर उनको शुभकामनाएं दें।
