रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय
गुरसरांय (झाँसी)। हुलकी माता मंदिर पर चल रहे देवी दुर्गा महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के बाद आज सामूहिक विवाह संपन्न हुआ जिसमें तीन जोड़े देवी जी के सान्निध्य में परिणय सूत्र में बँधे जिसमें हज़ारों की संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो देर रात तक चलता रहा।समारोह में बर-वघू को आशीर्वाद प्रमुख रूप से कार्यक्रम के अतिथि श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष एवं गायत्री परिवार के प्रमुख सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट एवं रामनारायण पस्तौर,साहब सिंह यादव,आत्माराम फ़ौजी,प्रसिद्ध नारायण यादव सहित यज्ञ यजमान नीरज घोष अध्यक्ष, सुनील कुमार सैन,अजय राज घोष,संजीव पाँचाल,छोटू, सीता कुशवाहा,अमित यादव,लाखन माते,रोहित सैन,अरविंद कुमार, कैलाश कुशवाहा,दिनेश कुमार, श्याम जादूगर,विनोद सैन, मलखान कुशवाहा सहित कमेटी के लोग उपस्थित रहे।
